Holi 2021: होली पर लोग क्यों पहनना पसंद करते हैं सफेद कपड़े, जानिए इसके पीछे की खास वजह
https://ift.tt/31fw74W
नई दिल्ली। होली रंगों का, और एक दूसरे के साथ खुशियां बांटने का त्यौहार है। लेकिन कोरोना के चलते इस साल यह त्यौहार बेरंग होता नज़र आरहा है। कोरोना महामारी के दौर में घर के भीतर रह कर इस त्यौहार को मनाया जासकता है। होली के दिन लोग एक दूसरे पर रंग-गुलाल लगाकर खुशियां बांटते हैं। चारो ओर रंग ही रंग नजर आता है, लेकिन इस रंग के त्यौहार में लोग अक्सर सफेद रंग के कपड़े पहने ही क्यों नजर आते हैं? होली के ही दिन क्यों है सफेद रंग के कपड़े पहनने का चलन? आइए जानते हैं इसके बारे में..
होली के दिन महिलाओं से लेकर पुरुष तक सफेद कपड़े पहने नजर आते हैं। इस त्यौहार के आने से पहले बाजार में महिलाओं के लिए सफेद कुर्ती और पुरुषों के लिए सफेद रंग के कुर्ते की खरीददारी का क्रेज बढ़ जाता है। कई लड़कियां सफेद रंग के दुपट्टे में होली खेलना ज्यादा पसंद करती हैं।
यह बात तो हर कोई जानता है कि सफेद रंग शांति का प्रतीक है। और होली के दिन लोग गिले-शिकवे भुलाकर दुश्मन को भी गले लगाते हैं। होली का त्यौहार भाईचारे और मानवता का संदेश देता है। इसी बात को दर्शाने के लिए लोग होली के दिन सफेद कपड़े पहनते हैं। शास्त्रों के अनुसार, होली का त्यौहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस दिन होलिका दहन किया जाता है। शास्त्रों में अच्छाई और सच्चाई की बुराई पर जीत का प्रतीक होली को माना गया है। सफेद रंग को सत्य का प्रतीक माना जाता है।
सफेद रंग हर रंग पर अच्छे से उभरकर आता है साथ ही यह रंग क्लासी लुक भी देता है। होली के दिन सफेद रंग के कपड़ों में जब कई तरह के रंग पड़ते हैं तो सफेद रंग खिल कर उभरता है।
March 25, 2021 at 11:11PM
Patrika : India's Leading Hindi News Portal
http://www.patrika.com/
Comments
Post a Comment