Jeans Fashion Style: इन तरीकों से जींस पहन कर खुद को दें एक अलग रूप
Jeans Fashion Style: इन तरीकों से जींस पहन कर खुद को दें एक अलग रूप https://ift.tt/38Yegn3 नई दिल्ली। Jeans Fashion Style: हम अक्सर कहीं बाहर जाने पर इस दुविधा में रहते हैं कि क्या पहनें। अंततः कई बार कुछ भी समझ ना आने पर हम अपनी अलमारी में से जींस टीशर्ट निकालकर पहन लेते हैं। यूं तो जींस का फैशन कभी भी पुराना नहीं हो सकता है। लेकिन आप अपनी जींस को एक ही तरीके से पहन-पहन कर बोर हो गए हैं, तो यह कुछ तरीके आपको एक अलग लुक देने में आपकी मदद कर सकते हैं: 1. डिस्ट्रेस्ड जींस सामान्यतः घुटनों और जांघों के पास से फटी या रिप्ड जींस ने कुछ ही समय में बहुत लोकप्रियता हासिल कर ली है। लेकिन अगर आपको लगता है कि इसे हर मौसम या हर जगह नहीं पहना जा सकता तो आप अपनी डिस्ट्रेस्ड जींस के अंदर कुछ अलग प्रिंट की स्लेक्स पहनकर इसे एक अलग रूप दे सकते हैं। यह ना केवल आपके लुक को बदल देगा बल्कि सर्दियों के मौसम में इस तरह आप ठंड से भी बचे रहेंगे। 2. हाई वेस्ट जींस अचानक किसी पार्टी में जाना पड़े और कोई ड्रेस तैयार ना हो तो आपकी अलमारी में पड़ी हाई वेस्ट जींस आपको इस समस्या से बचाने के...